मिनटों में बनाएं सेब की रबड़ी
सामग्री:
- फुल क्रीम मिल्क - 750 मि.ली.
- कटा हुआ सेब - 1
- चीनी - 3 बड़े चम्मच
- बादाम - मुट्ठीभर (बारीक कटा हुआ)
- काजू - मुट्ठीभर (बारीक कटा हुआ)
- हरी इलायची पाउडर - चुटकीभर
बनाने की विधि
1: सबसे पहले सेब को छीलकर कद्दूकस करें।
2. एक पैन में दूध डालकर धीमी आंच पर उबालें। इसे बीत-बीच में चलाते रहें, ताकि दूध बर्तन के तलवे से ना लगे।
3. जब दूध आधा रह जाए तो इसमें कद्दूकस सेब डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं।
4. अब इसमें चीनी डालकर थोड़ी देर पकाएं।
5. फिर इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम-काजू डालकर 1 मिनट तक पकने दें।
6. लीजिए आपकी एप्पल रबड़ी तैयार है। इसे गर्मा-गर्म सर्व करें।