पुलिस मुंशी के जुड़वा बेटे बने डिप्टी कलेक्टर व नायब तहसीलदार

मथुरा । यूपीपीसीएस ने 17 फरवरी 2021 को पीसीएस 2019 के फाइनल नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में यूपी पुलिस के सिपाही और मुथरा कोतवाली में मुंशी के जुड़वा बेटे भी शामिल हुए थे। जिनका चयन डिप्टी कलेक्टर और नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। मथुरा एसएसपी गौरव ग्रोवर ने दोनों भाइयों व सिपाही को बधाई दी है। बता जा रहा है कि मूलरूप से फिरोजाबाद के सिंहपुर थाना एका के निवासी अशोक कुमार यादव मथुरा कोतवाली में मुंशी हैं। उनके जुड़वा बेटों में से एक का नाम मोहित और दूसरे का रोहित है। दोनों शुरू से ही पढ़ने में काफी होनहार थे। रोहित यादव का चयन नायब तहसीलदार पद पर और मोहित यादव का डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। मौजूदा समय में अशोक यादव का परिवार आगरा ट्रांस यमुना कॉलोनी में रहता है। दोनों बेटे को अच्छा पद मिलने पर मथुरा मुंशी काफी खुश है।